“नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय” एवं “प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय” की और से “जागतिक तम्बाकू मुक्ति दिवस”

  • ACP Pradeep Jadhav
  • BK Preeti Didi
  • BK SHeela Didi
  • BK Shubhangi Didi
  • Candle Light
  • DCP Dr Sudhakar Pathare
  • On the Stage_Group photo
  • Prakash More
  • Sanman_ACP
  • Sanman_DCP

“नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय” एवं “प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय”  की और से “जागतिक तम्बाकू मुक्ति दिवस” ब्रह्माकुमारिज के “आत्मचिंतन भवन” में मनाया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रजव्लन कर सबने तम्बाकू मुक्त बनने का शुभ संकल्प किया| ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी ने सबको तनाव मुक्त जीवन कैसे जिए इसपर समजाया | ब्रह्माकुमारी शुभांगी दीदी ने सबको व्यसनमुक्त एवं तम्बाकू छोड़ने के फायदे सुनाकर सबमे उमंग उत्साह जागृत किया |

ब्रह्माकुमारी शीला दीदी ने सबको व्यसनों से मुक्ति के लिए परमात्मा शक्ति का उपयोग कैसे करे यह बताया | D.C.P डॉ. सुधाकर पठारे ने बताया की अपनी रोजकी दिनचर्या में तनाव होते हुए भी हम व्यसनों का प्रयोग न करे | मैडिटेशन एवं राजयोग द्वारा तनाव, समस्याओ को कम कर सकते है |

ब्रह्माकुमारी बहेनो ने आये हुए 150 पुलिस से व्यसन मुक्ति का प्रतिज्ञा पत्र भरवाकर लिया | सबने हाथ में दीप लेकर व्यसन छोड़ने का द्रढ़ संकल्प किया | इसमें सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे |

आयोजित किये गए प्रोग्राम में,

भ्राता डॉ.सुधाकर पठारे (D.C.P Deputy Commissioner of Police नवी मुंबई),

भ्राता प्रदीप जाधव (A.C.P Assistant Commissioner of Police )

भ्राता लांडगे जी  (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक),

ब्रह्माकुमारी शीला दीदी (वाशी सेवाकेंत्र संचालिका),

भ्राता प्रकाश मोरे ( नगर सेवक )

भी उपस्थित थे |

 

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *